गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हमारे देश में रामभक्त रामनवमी के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 17 अप्रैल को रामनवमीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर घर में उचित दिशा में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करने से साधक को जीवन में अपार खुशियां प्राप्त होती है और कई तरह के फायदे मिलते है। अगर आप भी रामनवमी पर घर में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति विराजमान कर रहे है, तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि राम दरबार किस दिशा में लगाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि घर में राम दरबार उचित दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच सदैव सुख शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र में वर्णन किया गया है कि घर में उचित दिशा में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर लगाने से इंसान के जीवन की सभी तरह की समस्याएं खत्म होती है। श्रीराम दरबार में भगवान श्री राम पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे है। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version