गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन की रात्रि को 8 से 10 दरिंदो ने रक्षाबंधन मना कर लौट रही दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना की हर जगह निंदा हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए नगर की महिलाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, भुनेश्वरी साहू, जीवन कुमारी ठाकुर, प्रेमकुमारी तिवारी, शीला यदु, सरोज सोनी आदि महिलाओं ने कहा कि आरोपियों द्वारा किए गए इस कृत्य ने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को शर्मसार किया है। इन आरोपियों को फांसी की सजा देना चाहिए ताकि ऐसा घिनौना कृत्य करने से पहले ऐसे दरिंदे कई बार सोचे।
There is no ads to display, Please add some
