विकास खंड शिक्षा अधिकारी की दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम किया गया 

मैनपुर (गंगा प्रकाश) । विकासखंड मैनपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र ध्रुव के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवसएवं शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर एवं बीआरसीसी प्रशिक्षण केंद्र में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर सेक्टर सुपरवाइजर स्वास्थ विभाग संकुल समन्वयक मितानिन प्रशिक्षक मितानिन कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।खंड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी श्री मुकेश साहू के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया किशिशु संरक्षण माह कार्यक्रम पूरे विकासखंड के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों , आंगनबाड़ी केंद्रों मैं 13 सितंबर 2022 से 14 अक्टूबर 2022 के मध्य आयोजित किया जाएगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक और आयरन फॉलिक एसीड की सिरप पिलाई जाएगी ।गर्भवती माताओं का संपूर्ण जांच , संपूर्ण टीकाकरण ,गंभीर कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन कर पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाएगा |विकासखंड के कुल लगभग 14000 बच्चे इस कार्यक्रम के तहत लाभान्वित होंगे ।इसी तरह राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 9 सितंबर को पूरे प्रदेश में किया जाएगा जिसमें ब्लॉक मैनपुर के 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चे जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे , आंगनबाड़ी में जाने वाले बच्चे शाला त्यागी की किशोर किशोरिया को सामूहिक रुप से कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराकर लाभान्वित किया जाएगा ।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र ने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव होने पर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तथा उनकी विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी बच्चों के कुपोषण जन्यविकृति कम होंगी जिससे पोषणस्तर का विकास होगा और कुपोषण की समस्या से भी लड़ने में हमें सहायता होगी ।विटामिन ए के सेवन से बच्चों में रतौंधी बिटॉट स्पॉट कार्नियल अल्सर , रतौंधी एवं र नियम नेत्रजन्य विकृतितू दूर होगी बच्चे बार-बार दस्त डायरिया के संक्रमण से बचेंगे |बच्चे की त्वचा स्वस्थ होंगी | उनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी ।उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए संपूर्ण तैयारियां प्रशिक्षण दवाइयों की उपलब्धता -पर्याप्त प्रचार-प्रसार आरंभ हो चुकी है ।उन्होंने क्षेत्र के पालकों से अनुरोध किया है कि वे सभी अपने अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 सितंबर को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में लेकर आएं और कृमी संकमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट जरूर खिलाएं ।तथा बेहतर पोषण के लिए शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के दौरान अपने अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में लेकर जाएं और आयरन फोलिक एसिड की सिरप और विटामिन ए की खुराक जरूर पिलायें ।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक  गणेश सोनी ,डॉक्टर भावेश यादव ,डॉक्टर संतोष पाटकर , गिरीकांत साहू ,  सनत कुंभकार , ईशुलाल पटेल , श्रीमती देवी कुमारी सलामे , श्रीमती श्यामनाग ,श्रीमती सरस्वती मरावी  रामकुमार महिलांगे , किशन लाल दीवान ,श्रीमती कविता नेताम , भिंगेश्वर प्रसाद साहू ,श्रीमती लीलावती सेन , पुष्पा ध्रव , उमेश्वरी कंवर ,पार्वती नागेश पिंकी सिन्हा सहित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version