गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर विकासखंड की ग्राम बरभांठा की दृष्टिहीन विकलांग प्रीति यादव ने जिलाधीश आकाश छिकारा से गरियाबंद कलेक्टोरेट कार्यालय में मुलाकात की। प्रीति को खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल के हाथों सम्मानित होने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अहम योगदान देने के लिए कलेक्टर छिकारा ने प्रीति की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रीति की हिम्मत और हौसला की तारीफ करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। प्रीति यादव ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित किया है प्रीति ने अब तक 2012 से विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर 9 से अधिक पदक प्राप्त की है। प्रीति दृष्टिहीन होकर भी लगन और मेहनत के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते आ रही है। प्रीति 2012 में बेंगलुरू में आयोजित 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में रजत पदक, लांग जम्प में रजत पदक, सटपुट में कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। इसी प्रकार 2013 में बेंगलुरू में आयोजित प्रतियोगिता में 200 व 400 मीटर रेस में रजत पदक व लांग जम्प में भी रजत पदक जीत चुकी है। प्रीति ने 2015 में उत्तरप्रदेश में 200 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त कर चुकी है। इसी प्रकार हरियाणा और जयपुर में लांग जम्प व 800 मीटर रेस में रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्रीति को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
