कांकेर (गंगा प्रकाश)।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा है कि कांग्रेस की सोच आज भी राष्ट्री विरोधी, धर्म विरोधी और सनातन विरोधी है । पहले वह यह सोच बदले फिर जनता के बीच जाए उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लाख दावे कर लें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करेगी, पर कांग्रेस का यह सच पायलट भी भली-भाँति जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता अब पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ी है और कांग्रेस अपने राजनीतिक वजूद को वेंटीलेटर पर जाने से नहीं रोक पाएगी। श्री उसेंडी ने कहा कि प्रदेश में भारी हार के बाद भी अगर कांग्रेस प्रभारी पायलट कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की तारीफ कर रहे हैं तो इस पर सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि दिल बहलाने को गालिब खयाल अच्छा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर प्रदेश के खजाने की लूट-खसोट में लगी कांग्रेस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और ‘मोदी की गारंटी’ पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा पर विश्वास जताया है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर ‘कमल खिलाने’ के लिए संकल्पित है। श्री लाटिया ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘मोदी की गारंटी’ पर तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है और पायलट इस फिक्र में कतई दुबले न हों कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपने संकल्पों को कैसे पूरा करेगी? 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, दो वर्ष के बकाया धान बोनस के भुगतान के साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करके वह रामलला दर्शन यात्रा प्रारंभ कर प्रदेश सरकार ने जन-विश्वास को जीतने का काम किया है। बहुत शीघ्र ही अन्य संकल्पों पर भी सकारात्मक पहल भाजपा की सरकार करने जा रही हे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version