रैतापारा/पंडरिया (गंगा प्रकाश):- पवित्र गणेश चतुर्थी पक्ष में आदर्श शिव नवधा समिति रैतापारा द्वारा सात दिवसीय  नवधा भक्ति का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्राम वासियों एवं समिति सदस्य के द्वारा विशेष आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम वासियों द्वारा पूर्व में किए गए मांग के अनुरूप विकास कार्यों में – टीन शेड निर्माण,बोर खनन एवं मोटर पंप के लिए 3.75 लाख के स्वीकृत विकास कार्य का भूमिपूजन किया। महेश चंद्रवंशी के आगमन पर ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत पश्चात श्री गणेश जी एवं नवधा रामायण की पूजा अर्चना करते हुए जनपद सदस्य राजू चंद्रवंशी जी,ग्रामपंचायत प्रतिनिधि, ग्रामाचार्य तथा समिति सदस्य की उपस्तिथि में भूमिपूजन कार्य संपन्न किया गया। अपनी संबोधन में महेश चंद्रवंशी ने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा  सनातन संस्कृति को संरक्षित हेतु किए गए कार्य की संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए आयोजन एवं आमंत्रण हेतु सभी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में विकास की गति को और तेज करने का आश्वासन दिया तथा आदर्श नवधा समिति को 10 हजार की सहयोग राशि भेंट की। ग्राम वासियों ने भी महेश  चंद्रवंशी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उजव्व्ल भविष्य की कामना की।

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्रवंशी के साथ श्रीमती शीतला राजकुमार चंद्रवंशी(जनपद सदस्य), श्रीमती अन्नू कस्तूर धुर्वे(सरपंच रैतापारा), श्रीमती सुनीता रूपेश चंद्रवंशी(उपसरपंच रैतापारा), ग्रामाचार्य , समिति सदस्य, ग्राम वासी ,समस्त पंचायत प्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version