फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अब छ.ग. के बेरोजगार युवकों को घर बैठे रोजगार संगी ऐप के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलने लगी है। जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाआें को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार संगी एप्प का संचालन किया जा रहा है। यह एक नियोजक व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के मध्य मांग व पूर्ति के आधार पर समन्वय स्थापित कर नियोजकों को कुशल कामगार व युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि रोजगार संगी एप्प को किसी भी एन्ड्राय मोबाईल के माध्यम से इंस्टाल किया जा सकता है। इंस्टॉल करने के बाद कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपना रोल नंबर व मोबाईल नंबर डालकार अपनी जानकारी भर सकते है। वहीं नियोजक भी इस एप्प को इंस्टाल करने के बाद अपनी पूर्ण जानकारी व जॉब रोल के अनुसार आवश्यकताओं का विवरण सहित जानकारी अपलोड कर सकते है। जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ने बताया कि इस एप्प के माध्यम से नियोजक कुशल कामगार की खोज कर सकते है। वर्तमान में लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सेविंग मशीन ऑपरेटर जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ऑफिस असिस्टेंट व सुरक्षा गार्ड में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
