
सितेश सिरदार लखनपुर(गंगा प्रकाश)। रंगों का त्योहार होली शांति प्रिय तरीके से मनाये जाने को लेकर थाना लखनपुर परिसर में 22 मार्च दिन शुक्रवार को होली शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नपं उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, सुशील अग्रवाल, राकेश साहू, यतेन्द्र पांडेय सतनारायण साहू आमिर सुहेल शेख आसिफ नूर,चन्द्रभान सिंह,नसरत अली महमूद खान अमीत बारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी नागेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, मिडिया कर्मी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। होली शांति प्रिय तरीके से मनाये जाने को लेकर आपसी रायशुमारी की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बी0 आर 0 खांडे ने कहा — डीजे साउण्ड सिस्टम बजाने पर प्रतिबंध लगा रहेगा साथ ही शराबियों तथा हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। नियमानुसार कोई भी किसी को जबरदस्ती रंग-गुलाल नहीं लगायेगा।
निरीक्षक मनोज प्रजापति ने अपनी बात रखते हुए कहा- होली खुशी का त्योहार है इसे सादगी एवं शांति ढंग से मनाया जाये। होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की मदद करने उपस्थित गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र वासियों से अपील किया। साथ ही कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी थाने में तत्काल दें। बैठक में नायब तहसीलदार उमेश तिवारी थाना स्टाप मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


