छुरा(गंगा प्रकाश)। इन दिनों लगातार बारिश के चलते छुरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति सही नहीं हो पा रहा है। अंचल में लगातार बारिश के चलते जमीन दलदल सा हो गया है जिसके चलते जंगली इलाकों में लगातार कई पेड़ गिर रहा है और साथ ही खेत से लगे बिजली के खंभे भी गिर रहा है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बारह घंटे तो कहीं चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ गया है। एक जगह सुधार हुआ नहीं रहता है और दुसरी जगह पेड़ गिरने और तार टूटने की खबर से लाइनमैन भी परेशान हो गए हैं। हालांकि अपने स्तर पर लाइनमैन देर रात तक कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दिन से ज्यादा रात में बारिश के दिनों में लाईट की जरूरत होती है बारिश के दिनों में ग्रामीण जंगली क्षेत्रों में सांप, बिच्छू जैसे जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। रसेला अंचल के कुछ गांवों में तो नल-जल और पंप लाईट बंद के चलते बंद हो जाने से लोगों को पीने के पानी और नहाने हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्कुल बच्चों को पड़ने लिखने में परेशानी हो रही है ये समस्या पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश के चलते हो रहा है और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग भी कई है।

There is no ads to display, Please add some


