फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पूरे अंचल में मौसमी बीमारियों का प्रकोप सिर चढ़कर बोल रहा है।अंचल में पिछले सप्ताह भर से मौसम के उतार.चढ़ाव के कारण इसका असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों की वजह से इन दिनों सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों को बड़ी संख्या में शासकीय अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पतालों में देखा जा सकता है।वही इस मौसमी बीमारी को ठीक होने में सप्ताह भर लग रहा है।मौसम में बार.बार बदलाव से खांसी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इन दिनों मौसम में सर्दी गर्मी और बारिश तीनों असर देखने को मिल रहा है।ऐसे में नमी बढ़ने के कारण मौसमी फ्लू तेजी से फैल रहा है। हालांकि आमतौर पर जुलाई से सितंबर तक वायरल फीवर होना सामान्य बात मानी जाती है लेकिन इसबार वायरल फीवर के नेचर में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे हर आयु वर्ग के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बदलते मौसम में थोडी सी लापरवाही से लोग मुसीबत में पड़ रहे हैं। गले में खराश बुखार खांसी और जुकाम आदि से पीड़ति मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों की माने तो इसमें बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए खांसी सबसे बड़ी समस्या बन रही है। इससे पहले तक सामान्यत खांसी दो से तीन दिन में ठीक हो रही थी।वहीं अब खांसी को ठीक होने में एक हफ्ते से भी अधिक समय लग रहा है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में पदस्थ मेडिकल आफिसर ने बताया कि दो दिनों से झमाझम बारिश की वजह से अस्पताल में मरीज नहीं पहुंच रहे हैं बारिश के पहले लगभग 50 मरीज पहुंच रहे थे। जिनमें से 30 मरीज बदलते मौसम की वजह से वायरल फीवर की चपेट में आने वाले मरीज थे। वायरल फीवर की समस्या से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिए गर्म भोजन खाए और सलाद वगैरह लेते रहें।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
