गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासन की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य पूर्व निर्धारित स्थानों में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल के द्वारा अब तक फिंगेश्वर विकासखंड की 36 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किए गए है जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को जनहितैषी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई है। अब तक इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग एवं सिकलसेल जांच की गई है। वहीं 700 से अधिक हितग्राहियों का प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत पंजीयन करवाया गया है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ लोगों को दिलाया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं से मिलने वाले से सभी को अवगत कराते हुए अपना अनुभव साझा किया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश और विकसित भारत संकल्प का विडियो प्रसारित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जांच तथा दवाईयॉ भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम में ग्रामीण काफी संख्या में भाग ले रहे है। और काफी संतुष्ट नजर आते है। नई नई सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ता भी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने, योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने आदि में काफी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य कर रहे है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
