जहर देकर तेंदुआ को मारने की बात सामने आ रही है

मैनपुर (गंगा प्रकाश)।‌ सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, एम. मर्शीबेला मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर, वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 26.11.2023 को एन्टी पोअचिंग टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह पता चला कि उड़ीसा चक्कामाल निवासी के द्वारा छ.ग. बिरीघाट के पास एक नग तेन्दुआ खाल कि खरीदी बिक्री दिनांक 27.11.2023 को दोपहर के समय होना हैं। सूचना के आधार पर एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद तत्काल प्रभाव में आकर आज दिनांक 27.11.2023 को बिरीघाट चौक के पास तेन्दुआ खाल समेत (1) कार्तिक पिता धनसिंग गोड़, उम्र 45 वर्ष, (2) गोरंगो पिता कार्तिक गोड़ उम्र 23 वर्ष, (3) उपेन्द्र पिता श्रीधर रावत, उम्र 25 वर्ष, ग्राम चक्कामाल (उड़ीसा) आरोपियों को पूछताछ करने के लिए इंदागांव (घुरवामुड़ी) परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया है। जिसके विरुध्द पी.ओ.आर. नंबर 179/05 दिनांक 28.11.2023 के तहत वन अपराध पंजीबध्द कर लिया गया हैं। उनके विरुध्द वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा के तहत् कार्यवाही कर कल दिनांक 28.11.2023 को माननीय मुख्य न्यायाधीश देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अन्य संलिप्त अपराधियों की पतासाजी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेंदुआ को जहर देकर मारने की बात सामने आ रही है। गरियाबंद पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव का भी इस प्रकरण को सुलझाने में विशेष योगदान रहा। इस कार्यवाही में गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती (नोडल), सुशील सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर, चन्द्रबली ध्रुव उपवनक्षेत्रपाल एन्टीपोचिंग (सब-नोडल) उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद, राकेश मारर्कडेय, चुरामन घृतलहरे, ओमप्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, ऋषि ध्रुव, भूपेन्द्र भेड़िया, विरेन्द्र कुमार ध्रुव, कविन्द्र मिश्रा, हेमन्त राजपूत, हीरा भूआर्य, बनिता यादव, जानकी बाई राजपूत का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version