पुलिस को धमकियों की जानकारी दी।

मुंबई (गंगा प्रकाश)| विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दो वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को शुक्रवार को अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिली है। पवार को एक ट्विटर संदेश के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि उनका हश्र डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (अगस्त 2013 में पुणे में गोली मार दी गई) के समान होगा।
उधर संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत किए गए टेलीफोन पर उनके भाई, सांसद संजय राउत को चुप रहने की चेतावनी दी गई और ऐसा न करने पर एक माह के भीतर गोलियों से छलनी करने की धमकी दी गई। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई, वहीं राउत ने भी पुलिस को धमकियों की जानकारी दी।
सुले ने चेतावनी दी कि अगर उनके पिता को कुछ होता है, तो राज्य के गृह विभाग (उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ध्यान भी इसकी ओर आकर्षित किया। एनसीपी के कई नेताओं ने सरकार तत्काल कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि शरद पवार और संजय राउत को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (यूबीटी) एमवीए गठबंधन का मुख्य वास्तुकार माना जाता है, जिसने जून 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सत्ता से हटने तक 30 महीने से अधिक समय तक प्रदेश में शासन किया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पवार को धमकी चिंता का विषय है और उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version