मैनपुर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गरहाडीही के ग्रामीण वर्षों से मुख्य मार्ग से गांव स्कूल जाने वाली मार्ग पर पक्की सड़क की ग्रामीण मांग करते आ रहे हैं । वैसे तो यहां के ग्रामीणों को बिजली पानी सड़क जैसी मूल भूत सुविधाओं से हमेशा वंचित रहना पड़ा है लेकिन संवेदनशील सरकार आने पर उन्हें इन मूलभूत सुविधाओं का मिलना आसान सा लग रहा है। मगर ब्लॉक मैनपुर की जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने इस और अभी तक कोई पुरजोर कोशिश या कोई भी पहल नहीं किया गया है।आजादी के कई दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव में स्कूल है मगर गांव तक उबड़ खाबर सड़क से पढ़ने वाले विद्यार्थी व ग्रामीणों का रोज का आना-जाना रहता है। ग्रामीणों की मानें तो गांव की जनसंख्या लगभग पांच सौ के आसपास होगी। गरहाडीही के आसपास के आश्रित ग्राम के बच्चे यहां रोजाना पढ़ने के लिए इसी सड़क से आते हैं जोकि बिल्कुल ही खराब है। यहां कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों को 3 से 4 किमी का सफर करके गरहाडीही गांव पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। बच्चो को सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है, जब बच्चे उबड़ खाबर कच्चे मार्ग से काफी मुश्किलों का सामना करते हुए स्कूल जाते हैं। यहां पर मुख्य मार्ग गांव के चौराहे तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क तो बनाई गई है मगर गांव तक जोड़ने के लिए सड़क नही बनाई गई है। इस तरह ग्रामीण गांव तक जोड़ने वाली सड़क को सीसी रोड व प्रधानमंत्री सड़क योजना से पक्की सड़क बनाई जाने की मांग कर रहे हैं।
वर्षों से गांव स्कूल जाने वाली रोड पर पक्की सड़क की मांग करते ग्रामीण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
