ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को करें प्रेरित

धान खरीदी के अंतिम दिन नोडल अधिकारी खरीदी केन्द्रों में रहेंगे मौजूद

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यो में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किये जा रहे अग्निवीर भर्ती अभियान के तहत जिले में युवाओं के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मुनादी तथा पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार कर वृहद जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सभी जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को दिए। जिससे अग्निवीर भर्ती की जानकारी सभी युवाओं तक पहुंच सके और अधिक से अधिक पात्र युवा भर्ती में शामिल हो सके। उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं का चिन्हांकन कर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले कॉलेजों में भी प्रचार अभियान चलाने को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के युवाओं को भी अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। इस दौरान समय-सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित एसडीएम सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में चल रहे धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अभी तक हो चुके खरीदी, डीओ जारी एवं धान उठाव की जानकारी ली। कलेक्टर ने 31 जनवरी को धान खरीदी के आखिरी तिथि होने के कारण पूरी सतर्कता और गंभीरता से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आखिरी दिन धान खरीदी के सक्रिय निगरानी के लिए सभी खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को अपने संबंधित धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में मिलरों द्वारा धान उठाव की भी जानकारी लेकर धान खरीदी केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राशन कार्डों के नवीनीकरण की भी जानकारी लेकर नवीनीकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए हाईरिस्क प्रेगनेंसी, एनीमिया, टी.बी., कुष्ठ आदि के मरीजों की जानकारी लेकर विभाग द्वारा इनके ईलाज के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version