गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिंगेश्वर की भाजपा नेत्रियों पद्मा यदु, संतोषी श्रीवास्तव, शांति कोसरे, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने, विकसित भारत का संकल्प पूरा करने और गरीब, किसान, महिलाओं के कल्याण वाला बजट सत्र 2024 का अंतरिम बजट देश की माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास है।
There is no ads to display, Please add some
