उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत आज जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम बाग़डोंगरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया!इसके तहत पहुंची आईईसी मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच उमेंद मंडावी,ग्राम पटेल भुवन उइके, उपसरपंच ओमप्रकाश सिन्हा, कोटवार संतराम नाग, मदन गंजीर सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम सरपंच उमेंद मंडावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि देश के हर व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को पोषण आहार सामग्री दिया गया। इसके बाद मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनहितकारी योजनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम के ग्रामवासी भारी संख्या मे उपस्थित थे!
There is no ads to display, Please add some
