फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज रविवार 1 अक्टूबर को फिंगेश्वर विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों में मनाया गया। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सम्मान सरपंच, गणमान्य ग्रामीणों, ग्राम पंचायत सचिवों ने किया। इस अवसर पर सभी सीनियर स्टीजनों को बधाई देते हुए जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने बुजुर्गो के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि बुजुर्ग परिवार के साथ ही समाज के सम्मानीय सदस्य होते है। बुजुर्गो के प्रति अधिक संवेदनशीलता से व्यवहार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। बुजुर्गो को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए और स्नेह का वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य है। बुजुर्गो के प्रति संवेदनशील-सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षा के भाव से ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सार्थक होगा। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने इस अवसर पर सभी बुजुर्गो को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्ग परिवार ही नहीं पूरे समाज के अमूल्य धरोहर होते है। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते है। उनके पास अनुभव का अनमोल खजाना होता है। बुजुर्गो के अनुभवों से हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। बुजुर्गो की खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी है।
विकासखंड की 72 ग्राम पंचायतों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, जनपद अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी बधाई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




