गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के बीआरसीसी प्रशिक्षण हाल में आज सोमवार से बालवाड़ी में पढ़ाने वाले शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थन केन्द्र शंकर नगर रायपुर के परिपालन में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को उचित देखभाल के साथ शिक्षा से जोड़ना व स्कूल रेडीनेश के लिए तैयार करने हेतु विकासखंड फिंगेश्वर में संचालित 46 बालवाड़ियों में पढ़ाने वाले एक शिक्षक एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 20 मई से 22 मई तक बीआरसीसी प्रशिक्षण हाल फिंगेश्वर में सुबह 10ः30 बजे किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में बालवाड़ी पढ़ाने वाले एक शिक्षक एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जावेंगे।
There is no ads to display, Please add some


