गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार फिंगेश्वर विकासखंड में बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक के अवैध परिवहन, नकली खाद बीज का विक्रय रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही कृषकों को उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि चंदन कुमार रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक रमेश कुमार निषाद के द्वारा विकासखंड फिंगेश्वर ग्राम जामगांव के जय मॉ मौली कृषि केन्द्र, पप्पू कृषि केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केन्द्रों के समस्त दस्तावेज, स्कंध पंजी, बिलबुक, अनुज्ञप्ति पत्र एवं प्रतिष्ठान में विक्रय हेतु उपलब्ध उत्पाद इत्यादि का अवलोकन किया गया। उपरोक्त केन्द्रों में कीटनाशकों एवं उर्वरकों का स्कंध संधारण में अनियमितता पाये जाने तथा उर्वरक विक्रय में पॉस मशीन के नियमित उपयोग नहीं करने के कारण पॉस एवं भौतिक स्कंध में अंतर पाया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषकगणों से अपील की गयी है कि निर्धारित दर पर अधिकृत विक्रेता से ही बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक का क्रय करें। अनाधिकृत रूप से व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय करने पर विभागीय कर्मचारियों को सूचित करें।
There is no ads to display, Please add some
