छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के तृतीय चरण विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन उत्साह पूर्ण माहौल में बीते दिवस बुधवार को संपन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजिम विधायक रहे।अध्यक्षता तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा ने की। विशेष अतिथि के रूप में गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, यशपेंद्र शाह,नथमल शर्मा, नीलकंठ ठाकुर जनपद सदस्य,दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य,थानेश्वर कंवर जनपद सदस्य,हेमलता ध्रुव जनपद सदस्य,अब्दुल समद खान, सलीम मेमन एल्डरमैन,हरीश यादव पार्षद,मंचासीन रहे।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना की गई पश्चात राज्यगीत के साथ समापन प्रारंभ हुआ।स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बालिकाओं द्वारा स्वागतभाव नृत्य प्रस्तुत किया गया।सभी अतिथियों ने कबड्डी व रस्साकसी का फाइनल मैच का आनंद मैदान पर जाकर लिया मुख्य अतिथि आसंदी से उद्बोधन करते अमितेश शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल की शुरुआत कर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गांव के खेलों और छत्तीसगढ़िया खेलों को राष्ट्रीय पटल पर ख्याति दिलायी है गांव की प्रतिभाओं को सामने लाने का अद्वितीय प्रयास किया गया है।जिन्होंने इस खेल में शामिल हुए उन्हें भी बधाई देता हूं।कबड्डी मैच के लिए एवं फ्री मैट पांच लाख रुपये एवं प्री. मैट्रिक बालिका छात्रावास के बालिकाओं के सांस्कृतिक परिधान हेतु दस हजार रुपये देने की घोषणा किये।इससे पूर्व जनपद सीईओ अमजद जाफरी ने खेल प्रतिवेदन पढ़ते हुए बताया कि यहां लगभग ढेड़ हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया व विजेता खिलाड़ियों को शासन द्वारा प्रथम को 1000 हजार रुपये द्वितीय को 750 रुपये एवं तृतीय को 500 रुपये बैंक खाता के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू शिक्षक,यादराम साहू प्रधान पाठक ने किया।तथा आभार व्यक्त तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष ने किया।सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर जिला स्तर में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करने शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीशनल सीईओ आर.के.ध्रुव एडीईओ हेमलाल कंवर,कयाराम यादव,पोखन लाल साहू,पीटर मिजु जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी शीतल ध्रुव,पुनितराम ठाकुर,रूपनाथ बंजारे,निर्णायक टंकेश्वर मरकाम,पुरानिक नागेश, राजकुमार लहरे, राजू साहू,पंकज साहू,रामप्रसाद साहू,बलीराम टंडन,खिलेश्वर साहू,वसीन कुरैशी,भूपेंद्र ध्रुव,धनंजय ठाकुर, डीमेश्वर ध्रुव,शिक्षक गण सुदामा लोधी,मनोहर पटेल,राजेश्वरी ठाकुर,यमुना ठाकुर,निर्मला ठाकुर,रेणुका देवांगन,जागेश्वर ध्रुव,गिरवर निषाद,राजेश शर्मा, गोवर्धन यादव,पुनारद, रूपेश यादव,भूपेश यादव,सरपंच गण सचिव गण सहित खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं को पुरस्कृत किये विधायक अमितेश शुक्ल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
