अरविन्द तिवारी 

न्यूयॉर्क (गंगा प्रकाश) – भारत के विदेश मंत्री एस० जयशंकर नौ दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। वे 22 से 26 सितंबर तक अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के अठहत्तरवें वार्षिक सत्र में भाग लेंगे और ग्लोबल साउथ के लिये भारत के समर्थन को ध्यान में रखते हुये विदेश मंत्री एक विशेष कार्यक्रम ‘इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट’ की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि एस जयशंकर न्यूयॉर्क में बहुपक्षीय व द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक एस० जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस के साथ भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की 78वीं नेशनल जनरल असेंबली के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा संबंधित कार्यक्रमों के पूरा होने के बाद जयशंकर अमेरिकी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिये 27 से 30 सितंबर तक वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे।वाशिंगटन में वे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन , अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों , अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और थिंक टैंक के साथ मुलाकात करेंगे। बताते चलें इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित चौथे विश्व संस्कृति महोत्सव को भी संबोधित करेंगे।

                           गौरतलब है कि विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा ऐसे समय हो रहा है , जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बना हुआ है। दरअसल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने बीते दिनों वहां की संसद में दिये एक बयान में निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। इस पर भारत ने कनाडा के पीएम के बयान को बेतुका बताया था। इसके बाद कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था , जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ राज्यों का दौरा करने से बचने की सलाह दी थी। इस पर भारत ने भी कनाडा के लोगों की वीजा सेवायें रोक दी हैं।  

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version