गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शुरू लगातार चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली जा रही है तथा स्वीप कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य और 18 वर्ष की उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकालकर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वीप कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है। आगामी मतदान के दिन ज़ब आप मतदान करने जाएं तो परिचय पत्र (इपिक कार्ड) एवं फोटोयुक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जाये। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का वोट अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। इसी तरह जिले में विशेष अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विविध जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियां संपादित की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ लेकर अपने घरों तथा पड़ोसियों मतदान कराने का संकल्प लिया। साथ ही जिलावासियों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version