अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार की जा रही कार्यवाही

उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने अधीनस्थ अमले द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा विगत तीन माह में आबकारी अधिनियम अंतर्गत 344 प्रकरण बनाकर अपराध दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा अवैध परिवहन के 2150 मामले पकड़े गये और 05 लाख 55 हजार रुपये समन राशि वसूल की गई है। कानून और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यपालक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के माध्यम से तत्परतापूर्वक दंड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत धारा 107,116,151 की  कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत विगत तीन माह मे जिले में 1431 व्यक्तियों के विरुद्ध 901 प्रकरण में दर्ज किए गए हैं और 448 व्यक्तियों के विरुद्ध बंध पत्र निष्पादन की कार्यवाही की गई है। उक्त प्रावधान के तहत किसी भी तरह के मामले में दोबारा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध शासन के पक्ष में बंध पत्र समपहरण किये जाने के प्रावधान है। जिले में कानून और शांति व्यवस्था के बाधक तत्वों की पहचान की जा रही है ताकि समय रहते आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा सके।

             आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध सामग्री की आपूर्ति अथवा अवैध धन संधारण की रोकथाम के लिए मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित कर सजगता से जांच और निगरानी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत सोमवार की रात्रि में कांकेर थाना की टीम द्वारा एक वाहन की जांच की गई, जिसमें साढ़े तीन लाख रूपये  नगदी का संदिग्ध परिवहन पाये जाने पर राशि को जब्त कर जांच में लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से की जा रही विभागीय जांच प्रक्रियाओं की सतत समीक्षा की जा रही है एवं जरूरी कदम उठाने हेतु विभागीय अमले को लगातार निर्देश जारी किये जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version