गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के साथ साथ राजिम विधानसभा के आए अप्रत्याशित परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ता न सिर्फ हतप्रभ है बल्कि जनता के फैसले को शिरोधार्य करते हुए संयम बनाकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। जिला पंचायत की सभापति कांग्रेस नेत्री मधुबाला रात्रे ने विधानसभा चुनाव 2023 में मिले जना देश का सम्मान करते हुए प्रदेशभर के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो फैसला किया वो शिरोधार्य है। हम इस स्थिति का आत्मचिंतन करेंगे और पूरी ताकत के साथ अपने ईमानदार कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में खरगे जी, राहुल गांधी एवं भूपेश बघेल के नेतृत्व और सेलजा के मार्गदर्शन में अपनी वापसी सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सेलजा के खिलाफ दिए गए बयानबाजी की तल्ख लहजे में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की सार्वजनिक बयानबाजी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी को तोड़ने-बांटने व कमजोर करने वालो की अब कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है। इस तरह के लोगों के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कुमारी सेलजा व प्रदेश के सह प्रभारियों ने कांग्रेस को एकजुट रखा, और सबको एकजुट करने के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। एक षडयंत्र के तहत ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है बावजूद किसी को अपनी बात रखने वालों और अनर्गल बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। जिला पंचायत की सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहा हमारी नेता और प्रदेश की प्रभारी कुमारी सेलजा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उन पर कार्यवाही की मांग करते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version