गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किये जाने वाले प्रचार-प्रसार, पेड न्यूज एवं उनके संबंध में प्राप्त शिकायतों/ संदर्भो की जांच व निगरानी रखने के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुविक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा एमसीएमसी समिति के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार सहायक रिटर्निंग आफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम के प्रवीण कुमार पोर्ते, बीएसएनएल गरियाबंद के अनुविभागीय अधिकारी मनीष चौरपगार, एनआईसी के उपनिदेशक नेहरू निराला, स्वतंत्र नागरिक हेमसिंग ठाकुर सदस्य होंगे एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक हेमनाथ सिदार सचिव होंगे।
There is no ads to display, Please add some


