फुलकोड़ो में अमरैय्या छांव तले हुई कांग्रेस की जोन बैठक

मोहला(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस पार्टी के जोन बैठक का दौर लगातार जारी है इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के फुलकोड़ो में भर्रीटोला जोन का बैठक रखा गया था अमरैय्या छांव तले जोन बैठक संपन्न हुआ जहां 500 से अधिक भर्रीटोला जोन के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें मुख्यरूप से कांग्रेस के मजबूती पर बात हुई 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अभी से बूथ को मजबूत करने की जुगत में लगी हुई है। बूथ को अधिक मजबूत बनाने के लिए कम बूथ के ऊपर ही सेक्टर बनाया जा रहा है जिससे एक सेक्टर प्रभारी बिना किसी कार्य अधिकता के बेहतर कार्य कर सके इस दौरान कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनीष निर्मल ने किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष लच्छू साबले ने बताया की हम बूथ स्तर पर काफी मजबूत है साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लगातार अंतिम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे है, फिर भी चुनावी वर्ष होने के कारण हमे अधिक सक्रियता से सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लोगो को बताना है। जिससे हम 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 सीटों के आंकड़ों को पार कर सके। 

जोन प्रभारी रुपचंद अमिला ने जोन की मीटिंग में सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में सबको बताया तथा विकास कार्यों को लेकर लोगों तक जाने कहा जिसके दम पर पुनः सरकार बनाने का लक्ष्य दिया। 

जोन स्तरीय बैठक में विधायक इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा की वे खुद लगातार जोन, सेक्टर की बैठक में शामिल हो रहे है जहां देखने को मिल रहा की सभी तरफ कार्यकर्ता बहुत खुश है। हमारी कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी अधिक बढ़ा हुआ है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने जितना घोषणा किया था इस साढ़े चार सालों में सभी घोषणाओं को हमने पूरा किया है। किसान, जवान, मजदूर, कर्मचारी की बात हो चाहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिन, कोटवार, पटेल की मानदेय की बात हो भूपेश जी की सरकार ने सर्वाहारा वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है जिसे अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएंगे तो निश्चित ही 2023 में पुनः हम बड़े अंतर से चुनाव जीतकर सरकार बनायेंगे। हम सभी को आज से ही एक-एक बूथ को अधिक मजबूत बनाने के लिए कमर कसकर कार्यों में लग जाना है। 

जोन की बैठक में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, उपाध्यक्ष सईदा खान, जनपद सदस्य अभिमन्यु मंडावी, छाया उईके, सुशीला भंडारी, परशु राम भंडारी, द्वारका भूआर्य, सोमिन दुग्गा, ललेशर चौड़िया, रवि ऊशारे, मदन भूआर्य, चिंतेस अमिला, सेक्टर प्रभारी बलराम मंडावी, सदाराम मंडावी, अनिता कोर्राम, प्रताप कोर्राम, सुभाष उसारे, कुंती उसारे, पीलेश्वरी उसारे, दीनू चौड़िया, मिथलेश धलेंद्र, नवल सिंह, जसवंत कोटपरिया, नारायण चौड़िया, भुवन भुआर्या, भारसिंह चौड़िया सहित जोन, बूथ, सेक्टर के पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version