गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक की सक्रियता, सजगता एवं किसानों की सुविधा को महत्व देते एवं अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जिस प्रकार रोहित साहू स्वयं कुकदा पिक वियर पहुंचकर अपने करकमलों से पानी का गेट खोलकर रबी फसल के लिए नहरों में पानी सप्लाई प्रारंभ की है उसका जहां अंचल के किसनों ने तहेदिल से स्वागत किया है वहीं रबी फसल के लिए पानी दिए जाने की घोशणा के दूसरे दिन पानी उपलब्ध करवाया है उसके लिए किसान विधायक द्वारा किसानों के लिए उनकी कार्यशैली के कायल हो गए है। फिंगेश्वर जल संसाधन के एसडीओ कुलेश्वर जोशी ने बताया कुकदा पीक वियर के साथ साथ कि किसानों को जोगीडीपा, खड़मा, आमानाला, कोटरी बांध, तौरेंगा, बोरिद, गुण्डरदेही, गनियारी जलाशयों से भी किसानों को यथासंभव ज्यादा से ज्यादा रकबे में रबी उत्पादन हेतु पानी दिया जा रहा है। सभी बांधो से सिंचाई के लिए पानी नहरों के माध्यम खेतों में पहुंचने लगा है तथा किसानों ने उत्पादन के लिए प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। श्री जोशी ने बताया कि फिंगेश्वर क्षेत्र के खट्टी, आसरा, अतरमरा, कुम्हरमरा, मोहतरा, मुरमुरा, फुलसर, तर्रा, सुरसाबांधा, कसेरूडीह, धुरसा, जमाही, छुईया, चरौदा, फिंगेश्वर, परसदाकला, बेलर, बोड़की, फुलझर, पतोरी, घोघरा, जोगीडीपा, सड़कड़ा, गनियारी, गुण्डरदेही, सांकरा, गाड़ाघाट, रवेली, परतेवा, श्यामनगर, धुमा, लफंदी, बेलटुकरी, किरवई सहित अन्य गांव में सिंचाई हो गई है। फिंगेश्वर अंचल के किसान नहर में पानी छोड़ने से काफी उत्साहित है। किसानां की रबी फसल सिंचाई के लिए पानी को लेकर बहुप्रतीक्षित मांग थी, बीते पांच सालों से किसान डैम से पानी की मांग करते आ रहा थे, जिसे इस वर्श जिले के कलेक्टर, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और राजिम विधायक ने जल उपयोगिता समिति की बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। प्रशासन और विधायक के इस फैसले से हजारों किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। फिंगेश्वर जल संसाधन विभाग के एसडीओ कुलेश्वर जोशी ने बताया कि क्षेत्र में किसानों के 9000 एकड़ खेत रबी फसल में सिंचित होंगे इसमें 7000 एकड़ खेत कुकदा डैम और 2000 एकड़ कृशि भूमि अन्य छोटे जलाशय से सिंचित होंगे। पांच साल बाद राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयास से किसानों को रबी फसल लगाने सीकासर बांध के अलावा अन्य जलस्त्रोत से पानी खेतों में पानी देने कार्ययोजना पारित हुई है। छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर विधायक रोहित साहू ने राजिम फिंगेश्वर कोपरा पाण्डुका क्षेत्र के लगभग 45 गांवो में रबी फसल के लिए पानी देने सिकासार बांध से सिंचाई करने कुकदा पिक वियर में बटन दबाकर गेट खोलकर पानी छोड़ा है। 45 गांव के लगभग 7500 एकड़ में सिंचाई हो रही है। अनुमानित 30 हजार से ज्यादा किसान अपने खेतों में रबी सीजन में धान की खेती करेंगे। फिंगेश्वर अंचल के वृहद सिकासार बांध से रबी फसल लगाने नहर में छोड़े गए पानी अब खेतों तक पहुंच गए है। रबी फसल लगाने खेतों में पानी आने से किसान उत्साहित है। सीकासार बांध से छोड़े गए पानी कुकदा पिक वियर नहर परियोजना से होते नाली से सीधे खेतों की सिंचाई हो रही है। किसान खेतों की सिंचाई होने पर रबी फसल की तैयारी शुरू कर दिए है। इसके अलावा भी किसान निजी सिंचाई सुविधा से रबी सीजन में धान की फसल लगा रहे है। किसान रबी फसल लगाने एक बार फिर खेती किसानी के काम में लग गए है। किसान ट्रैक्टर से खेतों में जुताई करते हुए दिख रहे है।
विधायक द्वारा कुकदा पिक वियर से छोड़ा गया रबी फसल हेतु पानी नहरों में पहुंचा, किसानों ने रबी फसल की प्रारंभिक तैयारी शुरू की
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
