गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। लगातार पिछले 5 वर्षो से फिंगेश्वर अंचल में किसानों द्वारा रबी फसल हेतु बांध से पानी की मांग करती आ रही थी। परंतु सिंचाई विभाग हमेशा नहरों में काम चलने की बात कहकर किसानों को निराश करते रहे। जबकि रबी फसल की सिंचाई के लिए बांधो में पर्याप्त पानी हमेशा रहत था। इस बार भाजपा की सरकार बनने और राजिम विधानसभा से किसान पुत्र, जमीन से जुड़े रोहित साहू विधायक बने तो अंचल के कृषकों को उत्साह जागा और किसानों ने फिर एक बार इस वर्ष रबी फसल के लिए पानी की मांग पुरजोर से उठाई तो किसान पुत्र विधायक रोहित साहू पानी के लिए अधिकारियों से पानी की मात्रा एवं रबी हेतू पानी के लिए रकबे आदि की विस्तृत जानकारी पुख्ता दस्तावेज के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से रबी के लिए अंचल के किसानों को पानी देने पुरजोर मांग की। इस पर जल संसाधन मंत्री के निर्देश पर तत्काल गरियाबंद के जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक विधायक रोहित साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें इस वर्ष फिंगेश्वर-छुरा के गांवो में रबी फसल हेतु पानी देने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से पूरे अंचल के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष मनीष हरित ने इस किसानों के पक्ष में लिए गए निर्णय पर विधायक रोहित साहू को अंचल के कृषकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि को विधायक बनने का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिला है। पिछले 5 साल में सभी परिस्थितिया अनुकुल होने के बाद भी मात्र अफसर शाही एवं किसान विरोधी के कारण कांग्रेस सरकार में हमारे अंचल को जानबुझकर रबी उत्पादन से वंचित किया गया था। सिंचाई विभाग फिंगेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी गुरूवार से रबी फसल हेतु निर्धारित क्षेत्र के लिए बांध से पानी छोड़े जाने का काम शुरू हो जावेगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलेश्वर जोशी ने बताया कि फिंगेश्वर सिंचाई विभाग अन्तर्गत 2545 एकड़ रकबे के लिए पानी दिया जा रहा है। जिसके अनुसार छुईया ग्राम हेतु 250 एकड़ चरौदा हेतु 250 एकड़ फिंगेश्वर 350 एकड़ परसदाकला 200 एकड़ बेलर हेतु 250 एकड़ बोड़की 175 एकड़ फुलझर 75 एकड़ पतोरी 100 एकड़ पतोरा 250 एकड़ घोघरा 100 एकड़ जोगीडीपा 150 एकड़ परसदाखुर्द 200 एकड़ गनियारी 100 एकड़ गुण्डरदेही 25 एकड़ तरजुंगा 25 एकड़ रजकट्ठी 25 एकड़ एवं सरकड़ा में 20 एकड़ रकबे में रबी फसल हेतु पानी देने रकबा चिन्हांकित किया गया है। एसडीओ श्री जोशी ने कृषकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित रकबे से अतिरिक्त खेतों में किसान रबी उत्पादन न करें। जलाशय की क्षमता अनुसार रकबा काटा गया है। रकबा बढ़ने से पानी की आपूर्ति करना मुश्किल होगा। एसडीओ श्री जोशी ने कृषकों से सहयोग की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version