गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू जो विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण को पूरी तन्मयता से सुनते हुए भाषण की विशेषता तथा भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में बताया कि राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों, महिलाओं, वनवासियों, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को साथ लेकर चलने की बात कही है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य में सभी का साथ सभी के विकास का सपना पूरा होगा। आने वाले समय में सरकार के अच्छे निर्णय सामने आयेंगे। धान खरीदी, महतारी वंदन, गरीबों को पक्का मकान आदि योजनाओं को लागू करने के विषय में श्री साहू ने कहा कि सरकार जो भी काम करेगी वह नियम और कायदे कानून से बजट में प्रावधान लाकर करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार के फैसले प्रदेश के विकास के लिए होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोल दिया है कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद बजट में प्रावधान लाकर धान खरीदी, महतारी वंदन आदि योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी चुनावी मुद्दों और वादों को मंत्रिमंडल के गठन के बाद जल्द से जल्द पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों को पक्का आवास देने के वादे पर रोहित साहू का कहना है कि हर गरीब का सपना होता है कि उनका एक अपना पक्का मकान हो। भाजपा सरकार आते ही गरीबों के उस सपने को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है पहले ही बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख मकान का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेज दिया है। उन्होनें कहा कि राज्यपाल ने अपने पहले अभिभाषण में सीजीपीएससी में पारदर्शिता लाने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा आयोजित करने की बात कही है जिसके जरिए युवाओं को विश्वास दिलाया गया है की आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार नहीं होगा उनके भविष्य के साथ यह सरकार कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।
विधायक रोहित साहू ने राज्यपाल अभिभाषण पर व्यक्त की सटीक टिप्पणी, पहली बैठक में ही मजे हुए विधायक जैसी प्रतिक्रिया दी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



