गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र ग्राम बाहपानी के समीप तेंदूपत्ता संग्रहण करके वापस लौट रही श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजिम विधायक रोहित साहू ने उक्त दुखद घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। विधायक श्री साहू वर्तमान में लोकसभा चुनाव प्रचार की दृष्टि से प्रवास पर है। उन्होंने ने कहा कि मेरी शोक संवेदनाए उन सभी परिवारों के साथ है जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उक्त घटना की खबर सुनकर मुझे अत्यंत ही पीड़ा हुई। उन्होंने सभी दिवंगत की आत्मा की शांति एवं हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
There is no ads to display, Please add some


