कमार जनजाति के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली निकालकर मतदान में भागीदारी का दिया संदेश

ग्राम नागाबुड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्रामीणों से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड गरियाबंद के ग्राम नागाबुड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों ने भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। साथ ही समाज के सभी सदस्यों को निर्वाचन में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान कमार जनजाति के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने ‘रेडी टू वोट’ लिखे शब्दों का मानव श्रृंखला निर्माण किया। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव भी शामिल हुए।


कलेक्टर श्री छिकारा ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों और ग्रामीणों को आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। लोगों ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति एवं समुदाय से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। मतदाता जागरूकता रैली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाबुड़ा के स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे ‘नागरिकों की है पहचान, सबसे पहले मत का दान’, ‘सबका यह अरमान है, करना सब मतदान है’, ‘आओ मिलकर अलख जगाएं शत प्रतिशत मतदान कराएं’ लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम गरियाबंद भूपेन्द्र साहू, उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version