गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के राष्टीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर पूर्ण चिंतन कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवादास बंजारे के मार्गदर्शन पर स्वयंसेवकों ने कार्य को प्रगति प्रदान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़ लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु में सुधार, पानी का संरक्षण, मिट्टी का संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। जिससे हम ग्लोबल वार्मिंग के भयावह समस्या से आवश्यभावी सुधार ला सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व दलनायक चितेश्वर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि एक बढ़ता हुआ हरा भरा पेड़ राष्ट्र की बढती खुशहाली का परिचय देता है अतः सभी स्वयंसेवक प्रत्येक वर्ष कम से कम दो पौधे लगाये और उनकी उचित देखभाल कर बड़ा करें साथ ही समुदाय में आमजनों को इसके लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक पूर्व दलनायिका खेमलता सोनकर, बिनेश्वरी धृतेश, एवं वर्तमान दलनायक पुरुषोत्तम यादव, दलनायिका दुर्गा साहू, दिवा संगठक यश धु्रव, टोमीन साहू, ज्ञापन संगठक सोहद्रा सिन्हा, रूपेश्वरी साहू मीडिया संगठक हिमांशी भारती, विनिशा साहू, सहित तेजेश्वनी धु्रव, धनेश्वरी साहू, लोकेश्वरी साहू, पायल साहू, उर्वसी साहू, मधू साहू उपस्थिति रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version