फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कुत्ते के काटने से होने वाले गंभीर बीमारी रेबीज़ से होने वाली इंसानी मृत्यु दर को कम करने हेतु वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज़ दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके अंतर्गत कुत्तों के टीकाकरणए रेबीज साक्षरता एवम काटने के उपरांत तत्काल किए जाने स्वास्थ्य प्रबंधन के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी कड़ी में डॉ निरंजन खरेए अधिष्ठाताए कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर गरियाबंद के निर्देशानुसारए डॉ नीता मिश्रा सहायक प्राध्यापक एवम प्रभारी ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के नेतृत्व में डॉ हेमंत साहू विस्तार अधिकारी एवम सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के सहयोग से फिंगेश्वर शहर के विभिन्न स्कूलों हेतु दिनांक 22.09.2023 से 28.09.2023 तक रेबीज़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बताया गया की प्रति वर्ष वैश्विक स्तर पर लगभग 350 करोड़ लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैए विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट अनुसार भारत में लगभग 20000 लोगो की मृत्यु रेबीज़ बीमारी से केवल सटीक जानकारी के अभाव में अनभिज्ञतावश होती है जहां पूरे भारत वर्ष में छत्तीसगढ़ में रेबीज़ से होने वाली मृत्यु दर सर्वाधिक है जहां प्रति लाख लोगो में प्रति वर्ष 4 लोगो की रेबीज़ से मृत्यु होती है। चूंकि रेबीज़ से होने वाली मृत्यु दर में 60 प्रतिशत शिकार 15 वर्ष से कम आयु के मासूम स्कूली बच्चे होते है इसलिए उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत कुत्तों के विभिन्न नस्लों की जानकारी देते हुए कुत्तों के व्यवहारए मानक टीकाकरणए काटने पर तत्काल किए जाने वाले घाव प्रबंधनए आवारा पशु नियंत्रण सहित बचाव एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमे सभी बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल होते हुए जिज्ञाशावश सवाल पूछकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ नीता मिश्रा द्वारा बच्चो के सवालों का अत्यंत ही सरल भाषा में जवाब दिया गया। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एम निर्मलकर द्वारा 150 विद्यार्थियोंए सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला द्वारा 600 विद्यार्थियों श्याम कुमारी देवी स्कूल के प्राचार्य टी आर वर्मा द्वारा 310 विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम बोरिद में कृषि महाविद्यालय के रावे विद्यार्थियों सहित समस्त ग्राम वासियों को रेबीज़ के प्रति जागरूक किया गया जिसमे माखन लाल ध्रुव सरपंच महेश सोनी सहित समस्त पंचगण एवं महाविद्यालय से डॉ सी आर नेतामए सह प्राध्यापकए डॉ ओमेश ठाकुर डॉ लेखराम कंवरए डॉ पायल जयसवालए डॉ सौरभ पद्मशालीए डॉ सुमन रावतेए श्री सत्येन्द्र पाटलेए डॉ अविनाश गौतमए डॉ देवेंद्र कुमार देवांगनए डॉ अशोक कुमार कोसरियाए डॉ कुंतल साठकर व सुश्री विभा चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम अंतर्गत विश्व रेबीज़ दिवस पर पशुचिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित होकर डॉ मिश्रा द्वारा मिशन रेबीज़रू नियंत्रण एवम बचाव विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जहां श्री मति लोकेश्वरी नेतामए सभापति जिला पंचायत गरियाबंदए श्री मति धनमती यादव और फिरतु कंवर द्वारा कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिले के समस्त तहसीलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई गई एवं डॉ ओ पी तिवारी उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाए द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में रेबीज जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
