गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विश्व हिंदू परिषद फिंगेश्वर कि प्रखंड बैठक आहूत की गई बैठक का शुभारंभ तीन बार ओम का उच्चारण कर एवं 13 बार विजय महामंत्र का जाप करके किया गया। बैठक का विषय हिंदू समाज में हो रहे धर्मांतरण एवं बहन बेटियों के साथ हो रहे लव जिहाद जैसी घटनाओं से हिंदू समाज को सचेत करना। प्रत्येक ग्राम में समिति का निर्माण कर समाज जागरण और सभी को एकत्रित कर सप्ताहिक मिलन में हनुमान चालीसा का पाठ कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने हिंदू समाज को जात पात में बढ़ने से रोकने और प्रमुख विषय 15 अगस्त को होने वाले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा हिंदू जागरण बोलबम यात्रा में हिंदू समाज की अधिक से अधिक उपस्थिति में हो। जात हो की विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन माह में बोल बम यात्रा भगवान भूतेश्वर महादेव जी को समर्पित करने की जाती है। यह यात्रा फिंगेश्वर से गरियाबंद के भूतेश्वर महादेव की रुख करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित कर जल अर्पित करना होता है। इस बर्ष यात्रा में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं के रहने की संभावना है। इसलिए तैयारी करने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप साहू एवं नगर के अध्यक्ष मोहन शर्मा सहित जिले एवं प्रखंड ग्राम नगर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदू जागरण बोल बम वाहन रैली 15 अगस्त को
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



