छुरा (गंगा प्रकाश)। विहिप बजंरग दल प्रांत के निर्देशानुसार गरियाबंद जिला के छुरा मुख्यालय में जन्माष्टमी पर्व एवम 59वां स्थापना दिवस प्रखंड स्तर पर धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीकृष्ण जी ,भारत माता, श्री राम दरबार का पूजा अर्चना मंत्रोपचार कर विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा पुजारी के समक्ष किया गया। साथ ही नगर के हृदय स्थल में स्तिथ बजरंग में हनुमान जी की पुजा अर्चना की गई । तत्पश्चात सूजी का हलवा बजरंगियों द्वारा नगर के हृदय स्थल सदर बाजार में वितरण किया गया । इस मौके पर विहिप अर्चक पुरोहित विभाग से मेष नन्दन पांडेय, जिला संयोजक कुलेश्वर सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल जैन, सयोजक बेदराम निर्मलकर, मंत्री राम शरण पुरैना, गुड्डू निषाद, देवेश यादव, भूपेंद्र बोरकर, कामेश नारंग,दीनबंधु महराज,रजत ध्रुव सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
