फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष कुमेद्र कश्यप जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा ने कहा कि हमारा 1 सूत्री मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करना है जो कि शासन पिछले 4 वर्षों से अनदेखा कर रहा है पूर्ववर्ती सरकार था तो वर्तमान सरकार पर बैठे मुख्य ने कहा था कि संविलियन से वर्ग 1 और 2 को फायदा हुआ है वर्ग 3 के साथ धोखा हुआ है हमारा शासन आता है तो वर्ग 3 के सहायक शिक्षक साथियों का विसंगति तत्काल दूर कर दिया जाएगा लेकिन आज प्रयन्त या समस्या बनी हुई है। आगे खोमन सिन्हा ने कहा कि सरकार जो वादा किया है उसको याद दिलाने के लिए 10 जून से 14 जून तक वादा निभाओ अभियान चलाया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री मंत्री गण से मुलाकात किया जाएगा तत्पश्चात 13 जून से 2 जुलाई तक वॉल पेंटिंग पोस्टर अभियान चलाया जाएगा 3 जुलाई से 15 जुलाई महा संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षक सम्मिलित होकर के सरकार के लिए हल्ला बोल आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा ने कहा कि हमारा मांग कोई अलग मांग नहीं है हमारा मांग जायज है और सरकार ने खुद वादा किया है हमारे मांगों को पूरा कर अपना वादा पूरा करने के लिए अब सब्र की उम्मीद टूट चुकी है इसलिए हमें अपनी मांगों को मनवाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाने पढ़ रहे हैं सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करें और तत्काल हमारी वेतन विसंगति को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें जिससे हमारे सहायक शिक्षक साथियों के परिवार के साथ न्याय हो सके और महंगाई की इस भीषण आग में हमें राहत मिल सके छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों के रूप में विकास खंड मैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश श्रीवास ने कहा कि सरकार हमें लगातार आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहा है हम जब पिछले टाइम आंदोलन कर रहे थे तो सरकार पर आसीन मुखिया ने कहा कि आप बच्चों की चिंता कीजिए आप लोगों की चिंता मुझे है उनके इस आश्वासन को हमने मानकर आंदोलन खत्म कर अपने स्कूल की ओर लौटे थे लेकिन बार-बार हमारे विश्वास के साथ खेला जा रहा है जो अब सहन करने के लायक नहीं है इसलिए हमें सरकार से वादा निभाओ अभियान चलाकर हमारी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षक एकजुट के हम यहां क्रमबद हल्ला बोल अभियान चलाने के लिए संकल्पित हुए हैं 15 जून से हम दीवार लेखन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version