छुरा (गंगा प्रकाश):-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विकासखंड छुरा के द्वारा आज तहसीलदार छुराको माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञात हो कि हेल्थ फेडरेशन से संबंध 12 संगठनों द्वारा वेतन विसंगति सहित 5सूत्रीय मांगों को लेकर 21अगस्त से शासन को विधिवत सुचना देकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है
प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन से संवाद कर मांगों के निराकरण करने के बजाय ऐसे कोरोना योद्धाओं के खिलाफ एस्मा कानून के तहत निलंबन, बर्खास्तगी एवं एफ आई आर की कार्यवाही की जा रही है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से अनुरोध करता है कि छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध की गई दमनात्मक कार्यवाही को वापस लेते हुए परस्पर संवाद के माध्यम से सभी जायज मांगों के समाधान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है
ज्ञापन सौंपने वालों में फेडरेशन के विकास खण्ड छुरा के संयोजक एम आर खान, महासचिव धनंजय कुमार वर्मा , मोतीलाल साहू शिक्षक संघ, टेमन साहू छ ग हेल्थ फेडरेशन प्रवक्ता, श्रीमती जानकी ध्रुव , किशन धीतेश, नकुल वर्मा, सतीश साहू, दिनेश साहू, खेलन देवांगन, भागवत साहू, आदि संगठन के सदस्य उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some
