गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर के तोरण विश्वकर्मा को रायपुर पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के अपराध में गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र रायपुर में एक सप्ताह पूर्व अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अधेड़ महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक फिंगेश्वर नगर का तोरण विश्वकर्मा भी शामिल है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज तथा मुखबिरों की मदद से की। हत्या की वजह शराब पीने के दौरान विवाद है। बदमाशों ने महिला की लाश को पुल के नीचे पाइप में छिपा दिया था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 मई को सूचक हरीश कुमार साहू पिता स्व. विष्णुराम साहू, उम्र 22 वर्ष निवासी लालपुर काली नगर टिकरापारा, रायपुर, थाना टिकरापारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मई की दोपहर 12 बजे उनकी मॉ श्रीमती केंवरा बाई बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 71/24 दर्ज कर गुमशुदा महिला की तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान 23 मई को 12ः30 सूचक दुलोराम यादव ने थाना टिकरापारा को सूचित किया कि कमल विहार सेक्टर 4 में एक अज्ञात महिला का शव है। इस सूचना पर थाना टिकरापारा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग क्रमांक 34/24 धारा 174 जा.फौ. के तहत मर्ग कायम किया और शव का पीएम डॉक्टरों की टीम से करवाया गया। मर्ग जांच के दौरान अज्ञात महिला की पहचान टिकरापारा के गुम इंसान क्रमांक 71/24 की गुमशुदा केंवरा बाई, पति स्व. विष्णु राम साहू उम्र 45 वर्ष, निवासी काली नगर लालपुर, थाना टिकरापारा, रायपुर से की गई। पुलिस के मुताबिक केवरा बाई की हत्या के आरोप में टिकरापारा निवासी रवि निषाद, खूब सिंग सेन तथा फिंगेश्वर निवासी तोरण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार केवरा बाई की लाश 23 मई को कमल विहार सेक्टर चार में पुल के नीचे पाइप में मिली थी। महिला की लाश पूरी तरह से सड़ गई थी। इस वजह से महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। महिला के मंगलसूत्र, चूड़ी तथा साड़ी के आधार पर केवरा बाई के बेटे ने शिनाख्ती की। केवराबाई के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मॉ 18 मई से घर से लापता हो गई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई को टिकरापारा थाने में की थी। पुलिस के मुताबिक महिला आदतन शराबी थी। महिला जिस दिन से अपने घर से निकली थी, उस दिन से वह घूम-घूम कर लोगों से मांग कर शराब पी रही थी। पुलिस ने जिन तीन लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, उन लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि महिला शराब पीने के दौरान तीनों लड़को को और शराब पिलाने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और उन्होंने महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। और लाश को पुल के नीचे पाइप के अंदर डाल दिया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version