रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को चारों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी, जिसके बाद कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने फिर से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया था तथा पुछताछ के बाद मई महीने में ही अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया था। ईडी के अनुसार अनवर ढेबर ने साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया। ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज में पैसे बांटे गये थे। इसके बाद इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुनपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया था।
There is no ads to display, Please add some


