भागवत दीवान
कोरबा (गंगा प्रकाश)। पति के गूंगेपन की वजह से मायके में रहते हुए तनाव में चल रही नवविवाहिता ने शादी के 5 माह बाद आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत पतुरियाडांड निवासी युवती अंजुशा केंवट की शादी 5 माह पहले उसके परिजन ने अंबिकापुर के बांकेपुर निवासी एक युवक से कराई थी। शादी के बाद अंजुशा को उसके पति के गूंगे होने का पता चला। साथ ही शराब पीने की आदत व मारपीट भी करता था। इस कारण अंजुशा मायके में आकर रहने लगी थी। पति के गूंगेपन की वजह से तनाव में चल रही अंजुशा ने शनिवार की रात जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन ने उसे पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल दाखिल कराया।
There is no ads to display, Please add some


