कोरबा(गंगा प्रकाश)। शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गरीबों को मिली जाने वाली राशन की हेरा फेरी अक्सर आपने सुना होगा। सरकार की तरफ से राशन कार्ड खाताधारी गरीबों को मिलने वाली राशन में हेरा फेरी करने का मामला सामने आया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक की तरफ से भ्रामक एवं गलत जानकारी देते हुए ग्राम वासियों को गुमराह कर राशन का गबन किया जा रहा है।

बता दें कि जिला कोरबा अंतर्गत क्षेत्र पंचापुर पंचायत घुंचापुर, पोस्ट लाद, चौकी कोरबी, थाना पसान, तहसील पौड़ी उपरोड़ा का मामला है। समस्त ग्राम वासियों का आरोप है कि ग्राम लालपुर पंचायत घुंचापुर में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान के संचालक के द्वारा गरीबों को वितरण किए जाने वाले राशन की हेरा फेरी करते हुए गबन किया जा रहा है। लगभग चार महीना से राशन कार्ड धारी एवं ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जा रहा है जिससे कि उन्हें अनेकों आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जो सुविधा प्रदान की है वह सुविधा संबंधित ग्राम वासियों, राशन कार्ड धारी एवं गरीबों को राशन दुकान के संचालक के द्वारा सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। जिससे कि ग्रामीण एवं ग्रामवासी बहुत ही परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जाने से संबंधित कर्मचारी एवं संचालक का कहना है कि राशन खत्म हो गया है अगले महीना आप लोगों को राशन मिलेगी। ऐसे ही बातों का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को भ्रामक जानकारियां देते हुए उन्हें परेशान कर राशन वितरण करने को लेकर गुमराह किया जा रहा है। और साथ ही ग्रामीणों को मिलने वाली राशन का गोलमाल करते हुए संबंधित क्षेत्र में भ्रष्टाचार की जा रही है। शासकीय राशन का हेराफेरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर इस मामले की शिकायत जिला कोरबा कलेक्टर(मजिस्ट्रेट) से की है। गरीबों का हक मारने वाले ऐसे शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक एवं कर्मचारियों के ऊपर शासन,प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version