मोहला (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मानपुर क्षेत्र के डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेके के संबंध में जारी वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। उनके कृत्य की जांच हेतु को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच समिति गठित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में मानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी के द्वारा अपने साथियों के साथ शराब सेवन करते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने निर्देशित किया है। जाँच समिति में तीन सदस्य बनाये गए हैं। इनमें जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे, तहसीलदार श्रीमती रीना मरकाम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए आर कौर जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच समिति द्वारा तीन दिवस के भीतर जांच किया जायेगा।
उक्त वीडियो को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि जिस कक्ष में शराब का सेवन किया जा रहा है वह शाला भवन अथवा शासकीय भवन हो सकता है। संबंधित प्रभारी प्राचार्य का उक्त कृत्य पदेन दायित्व के प्रति घोर लापरवाही प्रतीत होता है। जांच प्रभावित न हो इसलिए संबंधित व्यख्याता को निलंबित किये जाने हेतु प्रस्ताव, कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version