गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूला के प्रधानपाठक ओंकार साहू को उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं ईष्टमित्रों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। संकुल प्राचार्य पुरनलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंसान की पहचान उसके कर्म से होती है। इंसान जैसा की शिक्षक, शिक्षादान करता है और सबको उनके मंजिल तक पहुंचाता है। सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा जन्म विद्यालय विहिन गांव में हुआ था, मेरे माता-पिता की प्रेरणा एवं बडे़ भैया के सहयोग से बीएससी शिक्षा उपरांत शिक्षक बना हूॅ। मैनें 40 वर्ष राजिम के ग्रामीण अंचल में विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकीय कार्य का निर्वहन किया है। अंत में उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूला के विकास हेतु 10,000 रू. की नगद राशि प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बारूला के सरपंच बिसहत पारधी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के प्राचार्य के. आर. निषाद, घनश्याम गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक की धर्मपत्नि श्रीमती उषा साहू, पुत्री रोशनी, भूनंदनी, सुरूचि साहू, भीखमलाल साहू, ग्राम बारूला के यशवंत साहू उपसरपंच, गैंदूराम बंजारे अध्यक्ष शाला विकास समिति, ग्राम पटेल लालजी पराना, दुलरवा साहू, नारद साहू, सुखवन्तीन साहू, बिमला धु्रव, सीता पारधी, ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, भूतपूर्व छात्र-छात्राएॅ, शिक्षक प्रेरणा श्रीवास, रूखमणी साहू, लक्ष्मीनारायण सेन, मन्नूलाल धु्रव, रिसेन साहू, राजेन्द्र श्रीवास, हीरामन साहू, आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version