राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आप सबको विदित हो कि शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत बच्चों के शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिक्षा सत्र 2023- 24 के प्रथम दिवस में शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा कोबरा में धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश साहू (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर व अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा समिति) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर गुलाल पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। श्री साहू शाला विकास समिति के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत गुलाल लगाकर वह मुंह मीठा कराकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा बच्चों को गणवेश पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया। पुस्तक व गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर मीठी मुस्कान झलक रहे थे। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद के रूप में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों को मिलने वाले निशुल्क पाठ्य पुस्तक गणवेश सरस्वती सायकल योजना मध्यान्ह भोजन व प्रतिभावन छात्रवृत्ति योजना गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (स्वामी आत्मानंद) के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही उपस्थित समस्त पाल को समिति के सदस्यों को बच्चों की शिक्षा व विद्यालय को यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। संकुल समन्वयक अनिल सिन्हा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में प्रधान पाठक श्री तांडे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व समिति के सदस्यों का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष चूमनलाल ध्रुव सदस्य हीरा लाल साहू वंदना तारक हेमलाल साहू सूरज तारक कुंज लाल यादव तारणी साहू मीना साहू छबीला साहू पूरन साहू गणमान्य नागरिक जन समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व पालक गण उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा कोपरा में शाला प्रवेश उत्सव जनपद उपाध्यक्ष द्वारा मुंह मीठा कराकर किया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
