गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद राजिम राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा खेलसिंह नायक के निर्देशानुसार आज 27 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द संकुल छुईहा विकासखंड फिंगेश्वर में (थ्स्छ) बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का द्वितीय सामाजिक अंकेक्षण हुआ जिसमें कक्षा 1,2,3 री के बच्चों का गणित हिंदी विषय के प्राप्त रूबिक्स कक्षा पहली हिंदी आयु उपयुक्त अज्ञात पाठ से कम से कम 4-5 सरल शब्द सहित छोटे-छोटे वाक्य पढ़ने एवं गणित में 99 तक की संख्याएं पढ़ना और लिखना कक्षा दूसरी हिंदी आयु उपयुक्त अज्ञात पाठ उचित गति और स्पष्ट के साथ सरल शब्दों के आदर्श वाक्य को पढ़ना लगभग 45-60 शब्द प्रति मिनट गणित में 999 तक की संख्या पढ़ना और लिखना 99 तक की संख्याओं को जोड़ना और घटना कक्षा तीसरी हिंदी आयु उपयुक्त अज्ञात पाठ से सही उच्चारण के साथ लगभग 60 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ पढ़ पाना और चार में से कम से कम तीन प्रश्नों के उत्तर दे पाना गणित 99 तक की संख्या पढ़ना और लिखना किसी तिथि और दिन को कैलेंडर में पहचान करना घड़ी में समय देखने आना आदि गतिविधियों को तीनों कक्षाओं में अंकेक्षण ठाकुर राम साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला सिर्रीखुर्द के द्वारा शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा मंदाकिनी साहू रिमन साहू बृजेश साहू की उपस्थिति में जांच किया गया जिसमें जांच के दौरान बच्चों द्वारा प्रश्नों का जवाब सरलता एवं साहित्य के साथ दिया गया बच्चों की अच्छी स्टार के लिए सभी शिक्षकों द्वारा अच्छा कार्य करने के लिए सराहना किया गया सामाजिक अंकेक्षण बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम मे संस्था के प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव घनश्याम कंवर शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


