मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भूतबेडा के आश्रित ग्राम मोंगराडीह मे 9 जून को प्रयोग स्वयंसेवी संस्था तिल्दा रायपुर के द्वारा संचालित सामुदायिक संगठनो की क्षमता विकास परियोजना के अंतर्गत तथा यूरोपियन यूनियन डब्ल्यू एच एच के सहयोग से परियोजना समन्वयक भरत भूषण ठाकुर के मार्ग निर्देशन पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजना का लाभ कैसे लिया जाए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता आदि की जानकारी विभागीय अमले के द्वारा दिया गया।
एक दिवसीय कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाएं, किसान,युवा,किशोरी बालिका शामिल हुए।

सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के शुरूआत मे परियोजना के जिला समन्वयक पूरन मेश्राम के द्वारा परियोजना गत कार्यक्रमों के जानकारी देते हुए बताया गया की असंगठित क्षेत्र के मजदूर तथा बेरोजगार युवाओं अर्ध कुशल श्रमिकों का कौशल विकास से संबंधित ट्रेनिंग कार्यक्रमों का संचालन करना उनकी क्षमतानुसार उद्योग में उनकी भर्ती करवाना व रोजगार के अवसर प्रदान करना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य से संबंधित शासकीय योजनाओं कृषि व कृषि संबंधित तथा अन्य सरकारी योजनाओं का गांव तक पहुंच एवं लोगों को लाभ दिलाना संस्था का मुख्य कार्य है खेती किसानी के सीजन को देखते हुए किसानों एवं पशुपालकों के द्वारा कृषि एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को बुलाने की बात कहीं गई थी जिसके आधार पर कृषि विभाग से आर.ए.ई.ओ नंदलाल देव पशुपालन विभाग से परिचारक सोनसाय नेताम साकेत पटेल विशेष रुप से शामिल होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया गया। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं की देखभाल, टीकाकरण एवं विभाग की ओर से अनुदान पर बैकयार्ड कुक्कुट सूकर त्रयी बकरा वितरण की जानकारी देते हुए जरूरत पर पशुपालन विभाग में संपर्क करने की बात कही गई।

कृषि विभाग से आर ए ई ओ नंदलाल देव ने कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं को विस्तृत पूर्वक जानकारी देते हुए किसानों को समय पर लाभ लेने की बात कही गई इसके अलावा ग्राम पंचायत भूतबेड़ा मे किसानों को प्रोत्साहित करते हुए इस वर्ष रागी मडिया खेती के लिए विशेष रुप से अनुदान दिया जावेगा जिसका लाभ उठाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कही गई जिसका गांव वार सूची तैयार करते हुए कम्युनिटी लीडर के माध्यम से कृषि विभाग मैनपुर तक पहुंचाने की बात कही गई। ग्राम पंचायत कोचेंगा के किसानों को इसी माह विशेष रूप से खेती किसानी से संबंधित जानकारी के लिए इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में भेजे जाने की बात कही गई। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रूप से मयाराम नेताम,अंगद राम नेताम, महेश सूर्यवंशी,दूल्लू राम मंडावी,आशु लाल,गौतम मंडावी, खेमलाल बाँकुरे,राजेश नेताम,रामसिंह, रविंद्र मरकाम, बिकऊ राम नेताम, फूलचंद मरकाम, कार्तिक राम, रमेश मरकाम, विद्याचरण नेताम,नरसिंह नेताम, सरजू राम, लोकनाथ,दुर्गेश कुमार,विनोद नेताम,रामबती,कुंती बाई, ज्योति, लक्ष्मीबाई,हीराबती,सुशीलाबाई,बानो बाई,केसरी बाई,रामीन बाई, भानों बाई, पुष्पा बाई,कांतिबाई तिहारीन बाई सहित सात गांव से पच्यासी महिला पुरुष शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version