गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।  मत्स्य कृषकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं उनके स्वरोजगार के लिए अवसर बढ़ाने राज्य शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना संचालित की जा रही है। शासन के सहयोग से मत्स्य कृषकों को स्वरोजागर करने का हौसला एवं बल मिल रहा है। इसी कड़ी में छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कनेसर की रहने वाली श्रीमती रेखा ध्रुव को शासन की योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई थी। इस राशि से उन्होंने तालाब निर्माण कर मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया। इससे रेखा ध्रुव को एक वर्ष में लगभग ढाई लाख रूपये का लाभ हो चुका है। साथ ही अन्य लोगों को भी इस व्यवसाय में जोड़कर रोजगार प्रदान की रही है। अपने गांव-घर में ही स्वरोजगार के साधन मिल जाने तथा निश्चित आय अर्जित होने से रेखा ध्रुव ने राज्य शासन का आभार प्रकट किया है।

सहायक संचालक मछलीपालन गरियाबंद ने बताया कि ग्राम कनेसर निवासी श्रीमती रेखा ध्रुव ने नवीन तालाब निर्माण योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में 0.78 हेक्टेयर जल क्षेत्र में नवीन तालाब निर्माण कराया है। जिसमें उन्हें शासन की तरफ 3 लाख 28 हजार रूपये इनपुट् में सहायता प्रदान किया गया है। रेखा ध्रुव ने बताया कि उनके छोटे पुत्र के पास रोजगार नहीं था। तालाब निर्माण से उनके पुत्र मत्स्य पालन का सफल कार्य कर रहे है। इसके माध्यम से उनको रोजगार मिल गया है। जिससे घर की आर्थिक स्थिति मे काफी सुधार आया है। तालाब में लगभग 15 हजार नग मत्स्य बीज का संचयन किया गया था। जिसमें वर्ष 2023-24 मे उन्हें कुल ढाई लाख रूपये का लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि वे 2-3 लोगो को भी रोजगार प्रदान कर रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version