गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्चतर माध्यमिक शाला फिंगेश्वर के प्राचार्य एस एस कंवर ने अपने को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुणण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य एस एस कंवर, व्याख्याता दुर्गा प्रसाद तारक, यशोदा द्विवेदी, शीला श्रीवास्तव, वंदना अग्रवाल, चंद्रिका साहू, किरण कुमार साहू, खोवा दादा दीवान, तुकेश धु्रव, मिलाप तांडी, मनोज निषाद, सुखसागर डहरिया, आकाश देवांगन, मीनाक्षी ठाकुर, लक्ष्मी डहरे, नंदकुमार साहू प्रधान पाठक भीखम सिन्हा, शीला दुबे, सावित्री साहू, अंशु देव सेंडे कामता साहू व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
शा. ठाकुर दलगंजन स्कूल फिंगेश्वर में शिक्षकों ने ली मतदान करने की शपथ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




