केक काटकर विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस 

छुरा(गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में द्वितीय उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्म जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ कक्षा नवमी से बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया सर्वप्रथम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सभा कक्ष में पुष्प वर्षा करते हुए आमंत्रित कर आसन पर बिठाया गया पश्चात मां सरस्वती डॉ राधाकृष्णन व भारतमाता के छायाचित्र पर सभी शिक्षकों द्वारा पूजा अर्चना किया गया तदोपरांत शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत सम्मान गुलाल तिलक लगाकर गुलदस्ता श्रीफल एवं पेन देकर किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया अपने शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत एवं भाव नृत्य छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के मनोरंजन के लिए नजर हटी दुर्घटना घटी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विजयी शिक्षकों को सम्मानित किया गया पश्चात आशीर्वाद उद्बोधन करते हुए वरिष्ठ व्याख्याता चंद्र कुमार साहू ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा करने की प्रेरणा सेना के जवानों को शिक्षक ही देता है उन्हें जिज्ञासु बनता है नई ऊंचाइयां देता है वैज्ञानिक इंजीनियर मंत्री बनता है इसी क्रम में हीरालाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक सदैव अपने विद्यार्थी का कल्याण चाहता है उसे शिष्टाचारी, क्षमाशील कर्तव्य परायण बनाता है जिससे वह अपना एवं देश और समाज का नाम ऊंचा कर सके कार्यक्रम में व्याख्यातागण निर्मला लालवानी संतोष साहू शरद साहू मधु वर्मा लतिका साहू राजू साहू सत्यव्रत साहू एकता पाल ने भी आशीर्वचन दिए प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकंड्री के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को व्याख्याता संतोष साहू ने श्रीफल डायरी एवं पेन भेंट स्वरूप प्रदान किया तथा भृत्यों को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया अंत में सभी बच्चों ने सामूहिक नृत्य शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्रस्तुत किया साथ ही केक काटकर शिक्षक दिवस कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पेण्ड्रा के सरपंच कुमारी बाई नागेश उपसरपंच ओमकार गंगवंशी सचिव भूपेंद्र सेन पंच ताराचंद साहू सहित सभी महिला एवं पुरुष पंचगण उपस्थित रहे उन्होंने भी शिक्षक दिवस की बधाई दिए कार्यक्रम का संचालन छात्र हुमन कुमार ने किया वह आभार कुमारी परिणीता ने व्यक्त किया कार्यक्रम में आगर दास अजगले प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, हरीश साहू शिक्षक मनीराम साहू प्रधान पाठक प्राथमिक बृजलाल नेताम रूपचंद नेताम रंजीत यादव दिव्याकुमारी पूनम उमेशकुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version